MUDRABASE SOLARसोलर किट का रेट
चैनल पार्टनर

Mudrabase Solar फ्रेंचाइज़ी की आसान शर्तें

फ्रेंचाइज़ी, Mudrabase की चैनल पार्टनर होगी। पार्टनर ग्राहक लाएगी और बिक्री का रेट तय करेगी। बाकी सारा काम Mudrabase करेगी।

पार्टनर का काम
  • ग्राहक लाना
  • बिक्री का रेट तय करना
  • ग्राहक से भुगतान का फॉलो-अप
  • नेट मीटरिंग पूरी कराना
  • ग्राहक के हिस्से की रकम (मार्जिन मनी) जमा कराना
Mudrabase का काम
  • ग्राहक का बिल बनाना
  • GST जमा करना
  • सामान साइट पर पहुँचाना
  • इंस्टॉलेशन करना
  • वेंडर के जरूरी कागज़ और हस्ताक्षर देना

1.फ्रेंचाइज़ी लेने का शुल्क

रजिस्ट्रेशन फीस₹5,000
फ्रेंचाइज़ी फीस₹50,000
शुरुआत में कुल देना होगा₹55,000
₹50,000 वापस मिलेगा: फ्रेंचाइज़ी शुरू होने से 12 महीने के अंदर पार्टनर के माध्यम से 50 या अधिक किट बिकने पर ₹50,000 फ्रेंचाइज़ी फीस वापस कर दी जाएगी।

रजिस्ट्रेशन के समय KYC और कंपनी के नाम पर दो सुरक्षा चेक जमा होंगे।

2.किट का रेट और पार्टनर की कमाई

हर किट का रेट Mudrabase की रेट लिस्ट में दिया रहेगा। एक ऑर्डर में 1 से 5 किट पर पहला रेट और 6 या अधिक किट पर दूसरा रेट लगेगा।

किट के रेट में GST, ट्रांसपोर्ट और इंस्टॉलेशन पहले से शामिल हैं।

पार्टनर ग्राहक से जो अंतिम कीमत तय करेगी, उसमें से कंपनी का किट रेट निकालकर बाकी रकम पार्टनर की कमाई होगी।

उदाहरण: UTL की एक किट
UTL किट का फ्रेंचाइज़ी रेट₹1,55,000
पार्टनर ने ग्राहक से सौदा किया₹1,90,000
Mudrabase ग्राहक को पूरे का बिल देगी₹1,90,000
कंपनी का हिस्सा₹1,55,000
पार्टनर की कमाई₹35,000

किट का GST दोबारा नहीं जोड़ा जाएगा।

अपनी कमाई खुद निकालो

ग्राहक को बिल
₹1,90,000
कंपनी का हिस्सा
₹1,55,000
पार्टनर की कमाई
₹35,000

किट का GST दोबारा नहीं जुड़ेगा। रेट में GST, ट्रांसपोर्ट और इंस्टॉलेशन पहले से शामिल हैं।

3.फाइनेंस और ग्राहक का भुगतान

पूरा काम Mudrabase के वेंडर कोड पर होगा। बैंक की किस्त और ग्राहक का भुगतान कंपनी को मिलेगा।

उदाहरण: ₹1,90,000 की डील पर लोन
डील की कीमत₹1,90,000
बैंक से पहली किस्त आई₹1,32,300
बाकी रकम, बैंक या ग्राहक से दिलानी है₹57,700
  • कंपनी पहली किस्त की रकम पर साइट पर सामान भेजकर इंस्टॉलेशन करेगी।
  • बाकी ₹57,700 बैंक या ग्राहक से दिलाने का फॉलो-अप पार्टनर करेगी।
  • बिना लोन वाली बिक्री में भी ग्राहक से भुगतान का हिसाब पार्टनर संभालेगी और कंपनी रसीद देगी।

4.नेट मीटरिंग और मार्जिन मनी

नेट मीटरिंग पूरी कराना और ग्राहक के हिस्से की रकम (मार्जिन मनी) जमा कराना पार्टनर की जिम्मेदारी होगी। वेंडर के जरूरी कागज़ और हस्ताक्षर Mudrabase देगी।

कंपनी मार्जिन मनी, नेट मीटरिंग के फॉलो-अप या पार्टनर के स्थानीय खर्च के लिए अलग पैसा नहीं देगी।

किट लिस्ट से बाहर कोई सामान या काम चाहिए तो उसका चार्ज पहले बताकर अलग तय होगा।

5.पार्टनर को पैसा कब मिलेगा?

इन तीनों बातों के पूरा होने पर उस डील की कमाई पार्टनर को मिलेगी:

इंस्टॉलेशन पूरा हो जाए
ग्राहक के बिल की पूरी रकम कंपनी को मिल जाए
नेट मीटरिंग पूरी हो जाए
हिसाब और भुगतान महीने में दो बार होगा। इसके लिए 15 तारीख और महीने की आखिरी तारीख प्रस्तावित हैं।

फ्रेंचाइज़ी लेनी है?

अपना नाम और शहर बता दो, हम आपसे बात करेंगे।

ये शर्तें आसान भाषा में सार हैं। अंतिम शर्तें फ्रेंचाइज़ी एग्रीमेंट में लिखी होंगी।